दस्तावेज चोरी न हों इसलिये दिल्ली सचिवालय सील शिखर प्रसंग समाचार

               

     


              दस्तावेज चोरी न हों इसलिये दिल्ली सचिवालय सील

शिखर प्रसंग समाचार


दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार और भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बीच दल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है।सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि उसकी अनुमति के बिना कोई भी फाइल और दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाए, यह आदेश इसके लिए ये आदेश दिया गया ताकि कोई दस्तावेज चुरा न ले, इसके लिए सचिवालय सील कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

 बता दें दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा बहुमत पाया है। तकरीबन 27 साल बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। यहां तक की खुद केजरीवाल अपनी सीट हार गए हैं।  दिल्ली चुनाव में भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे है। हालांकि, अभी भाजपा 8 सीटें और आप 9 सीटें जीत चुकी है।

Post a Comment

0 Comments